23 जुलाई से होगा धीरज सिंह रघुवंशी फिडे रेटेड चेस प्रतियोगिता का आयोजन
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- किच्छा, संवाददाता। 23 जुलाई से चार दिवसीय प्रथम धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल अंडर 1900 रैंक फिडे रेटेड ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार को देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 जुलाई तक शिवालिक स्टेडियम रुद्रपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी नौ राउंड खेलेंगे। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को चार लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डा. सीमा सिंह, अवि सिंह, पवन कुमार व आर्यन सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.