23 जुलाई तक सभी बैंक पूरा करें सीएम युवा उद्यमी योजना के लक्ष्य
बरेली, जुलाई 15 -- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण वितरण के लिए आंवटित लक्ष्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि अब 23 जुलाई को सभी बैंकों की समीक्षा की जाएगी, तब तक सभी अपना लक्ष्य पूर्ण कर लें। बैठक में बताया गया कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया न लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है। वहीं एक्सिस बैंक रिपोर्ट शून्य रही। आईसीआईसीआई बैंक ने 22 आवेदनों के सापेक्ष केवल एक आवेदन पर ऋण वितरण और दो आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। डीमए ने कहा कि यदि हर दिन एक आवेदन भी स्वीकृत किया जाए तो निर्धारित लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.