नई दिल्ली, मई 4 -- राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। जहां अप्रैल के आखिरी दिनों तक प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, वहीं अब कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार (4 मई) को प्रदेश के 23 जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई इलाकों में यह मौसम परेशानी का कारण भी बन गया है। रविवार शाम को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन को कई स्थानों पर अलर्ट मोड पर रहना पड़ा।तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत राजधानी जयपुर में रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.