कौशाम्बी, जनवरी 19 -- अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को ब्लैक आउट और मॉकड्रिल की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 23 जनवरी को पुलिस लाइन में मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली एवं होमगार्ड आदि विभाग प्रतिभाग करेंगे। ब्लैक आउट के दौरान शाम छह बजे चेतावनी के लिए सायरन बजाया जाएगा। मॉकड्रिल के दौरान लोगों को हवाई हमले और अन्य किसी आपात स्थिति से बचाव के बारें में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सभी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.