23 खिलाड़ियों का मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद, वंदना। जनपद के 23 खो-खो खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हापुड़ रोड स्थित इंग्राहम इंटर कॉलेज में चार अक्तूबर को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर बालक बालिकाओं का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 13 अक्तूबर को मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगा। प्रतियोगिता में 13 बालक और 10 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। कोच सोनू कुमार ने बताया कि बालक अंडर-14 आयुवर्ग में गगन सिंह, विशाल कुमार, गणेश, देव कुमार, अनुज, कार्तिक और अंडर-19 आयुवर्ग में विशाल ठाकुर, चन्द, नरेंद्र, गौरव, शिवा, ईशान व विशु का चयन हुआ। वहीं बालिका अंडर-19 आयुवर्ग में नैना चौहान, खुशी शर्मा, दीक्षा ठाकुर, अंशिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.