मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- गोरौल। कटरमाला पंचायत के बेलवर गांव में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू हो गई। मुखिया जानकी देवी एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रामनाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 20 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जायेगी। वहीं, 23 अप्रैल को मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। बताया कि भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। काशी से हनुमान जी की मूर्ति मंगाई गई है। यज्ञशाला का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...