23 को रोजगार मेले में छह कंपनियां करेंगी चयन
हरदोई, मई 20 -- हरदोई, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले कार्यालय परिसर लखनऊ चुंगी में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि रोजगार मेले जिला सेवायोजन कार्यालय एवं वर्धन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग छह कंपनियां भाग लेंगी। भर्ती प्रक्रिया में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा तथा कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले की संपूर्ण प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.