हरदोई, अक्टूबर 7 -- हरदोई। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने 23 अक्टूबर को राजधानी में महापड़ाव करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने सीएचसी प्रभारियों को नोटिस देकर मांगों के समाधान की मांग की है। यूनियन का कहना है कि सात फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद मांगों को लागू करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आशा और संगिनी के राज्यांश में बढ़ोतरी, मातृत्व अवकाश, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा तथा वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रमुख मांगों में शामिल हैं। यूनियन ने आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने के साथ ही पोलियो, फाइलेरिया, दस्तक, संचारी रोग अभियान, टीवी, कुष्ठ रोग, नसबंदी समेत विभिन्न कार्यों की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुग...