जमशेदपुर, मार्च 20 -- टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 23 मार्च को बदलेगा। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक से यह आदेश हुआ है। इससे ट्रेन चांडिल स्टेशन के बाद गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी। इधर, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन का परिचालन 23 मार्च को रद्द होगा जबकि, 22 मार्च को धनबाद से झाड़ग्राम के लिए मेमू ट्रेन एक घंटे लेट से रवाना होगी। आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 22 मार्च को टाटानगर आने के दौरान आधे घंटे किसी स्टेशन पर रोका जाएगा। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक को लेकर यह आदेश हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.