हजारीबाग, अप्रैल 22 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के गैंड़ा में भव्य और अनूठा श्री श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर का भव्य उदघाटन 24 अप्रैल को होगा। मंदिर उदघाटन को लेकर सात दिवसीय भागवत कथा यज्ञ होगा। इसके लिए 23 अप्रैल को जलयात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। यज्ञ और मंदिर उदघाटन की तैयारी व्यापक रूप से की जा रही है। इस्कॉन सदस्य वासुदेव साव ने बताया कि भगवान जगन्नाथ मंदिर के उदघाटन को लेकर सात दिवसीय भागवत कथा यज्ञ का आयोजन होगा जो 23 अप्रैल को जलयात्रा के साथ शुरू होगा। 24 अप्रैल को मंदिर का उदघाटन होगा। उदघाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव और जिप सदस्य कुमकुम देवी बतौर अतिथि होंगे। भागवत कथा व्यास लालगोविंद दास करेंगे। यज्ञ की तैयारी में गांव के लोग जुटे हैं।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...