हाथरस, दिसम्बर 14 -- हाथरस। प्रान्त प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से "स्वरों का स्पंदन" कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसम्बर को हरिगढ़ में किया जा रहा है। इसमें संघ के गीतों की प्रतियोगिता होगी। बृज प्रांत में पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीत हमारी सुप्त इंद्रियों के जागरण का कार्य करते है। राष्ट्र भक्ति , भजन , वीर , श्रगार के गीत उसी भावना का संचार करते है। यह प्रतियोगिता संघ के गीतों की है जो संस्कार एव राष्ट्र भक्ति का संचार हमारे अंदर करते है। देश की आजादी ने जिस प्रकार वंदे मातरम गीत ने सम्पूर्ण राष्ट्र को एकजुट करने और देशवासियों के अंदर ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया। उसी प्रकार संघ गीतों की यह प्रतियोगिता भी एक नई दिशा देने का कार्...