बरेली, मई 19 -- संघ लोक सेवा आयोग 24 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का जिले के 23 केंद्रों पर आयोजन करेगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 9161 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां तेजी पर हैं। 24 मई को दो पाली में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। दोनों ही पाली में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही अभ्यर्थियों की एंट्री बंद हो जाएगी। बरेली में इस बार एडिशनल कमिश्नर ड्रग्स संदीप कुमार को परीक्षा का नोडल बनाया गया है। यह भी पढ़ें- UPSC Prelims : यूपीएससी ने दी खुशखबरी, प्रीलिम्स के फौरन बाद जारी होगी आंसर-की, देने होंगे 3 सबूत, क्या होंगे फायदे जिले में केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 जेआरसी, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 बरेली कैंट, जीआईस...