नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- वेट लॉस की बात आती है तो सबसे पहले एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल पर सबका फोकस होता है। हम क्या खा रहे और कैसे एक्सरसाइज कर रहे ये दो ही चीजें सबसे ज्यादा मैटर करती हैं। इन दो बातों का सब ख्याल रखते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस जर्नी शेयर करते हुए फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उसने ये 8 आदतों को सबसे पहले छोड़ा। जिससे उसका वजन 72 किलो से 49 पर आया। शिखा सुराना ने अपनी फिटनेस जर्नी को शेयर करते हुए बताया कि उन्होने 8 चीजों को करना बंद कर दिया। जिससे उनके लिए वेट लॉस करना आसान हो गया।ब्रेकफास्ट छोड़ना सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ना मतलब मेटाबॉलिज्म को स्लो करना। शिखा ने बताया कि अपनी 8 आदतों में पहली आदत ब्रेकफास्ट स्किप करने को छोड़ा। सुबह भूखे रहने के बाद वो रात को ज्यादा खा लेती थीं और न...