सहारनपुर, अगस्त 26 -- सरसावा। थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नकुड़ रोड स्थित हाईवे पुल के पास चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 23 किलो 314 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला चौधरियान निवासी अनमोल और दुर्गा कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...