देवघर, मार्च 16 -- सिद्धपीठ कालीधाम के तेलिया बाड़ी में हनुमान मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री श्री रामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ समिति ने आयोजन को महोत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। हनुमान मंदिर में प्रतिमा वाराणसी से लाया जाएगा। इस अवसर पर संध्या भजन कीर्तन और रामायण कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक करेंगे। इस दौरान भव्य मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पुरोहित गुड्डू पांडेय ने बताया की यह आयोजन 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलेगा। इसमें वाराणसी के प्रख्यात विद्वान रामायणी समेत स्थानीय रामायण पाठ कर्ता ब्राह्मण भी मौजूद रहेंगे। नवाह परायण यज्ञ में सात्विक आचार व्यवहार रहना अनिवार्य होगा। यज्ञ समिति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन से जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.