23 अप्रैल को 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मुंगेर, अप्रैल 23 -- मुंगेर। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर आज गुरुवार को 11 केवी मोबारकचक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि, सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके दौरान संबंधित फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। प्रभावित क्षेत्रों में बांक, जानकी नगर, बनौधा, गुलालपुर, शुतुरखाना एवं बाकरपुर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि, उक्त अवधि में पानी से संबंधित होने वाली असुविधाओं से बचने के लिए आवश्यक पानी स्टोर कर लें। यह भी पढ़ें- आज नाका क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.