गाजीपुर, अगस्त 19 -- गाजीपुर। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से प्रयागराज रामबाग से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 23 अगस्त तक कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। यात्रियों से यात्रा से पहले बदले हुए संचालन की जानकारी लेने की अपील की गई है। मऊ से चलने वाली गाड़ी संख्या 65131 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू 23 अगस्त तक प्रयागराज रामबाग के बजाय झूंसी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह बलिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 55131 बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी भी झूंसी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। वहीं प्रयागराज रामबाग से मऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू झूंसी स्टेशन से चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- ऑपरेशनल कारणों से 23 को झूंसी तक ही जाएंगी चार ट्रेनें प्रया...