23 अगस्त को होगा बग्वाल मेले का शुभारंभ
चम्पावत, अगस्त 5 -- योगेश जोशी, चम्पावत। देवीधुरा के ऐतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ 23 अगस्त को होगा। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मेले का शुभारंभ करेंगे। रक्षा बंधन के दिन होने वाली बग्वाल मेले के मुख्य अतिथि सीएम धामी होंगे। इस बार 23 अगस्त से चार सितंबर तक बग्वाल मेला होगा। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को बग्वाल मेले को लेकर बैठक हुई। मेले को लेकर डीएम मनीष कुमार ने मंदिर समिति पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। डीएम ने बताया कि मेले का शुभारंभ 23 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि मेला 23 अगस्त से चार सितंबर तक चलेगा। मुख्य मेला 28 अगस्ता रक्षाबंधन के दिन होगा। यह भी पढ़ें- नौ अगस्त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.