लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ 23 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर सभी मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। सोमवार को राज्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नए कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की। शिक्षकों की पुरानी पेंशन दिए जाने, माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों के लिए समान कार्य समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी मंडलों में शिक्षक जेडी कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे और जेडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 23 अक्तूबर को धरना...