मथुरा, जून 7 -- इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट द्वारा केडी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में तीन दिवसीय 23वें राष्ट्रीय स्नातकोत्तर सम्मेलन का शुभारम्भ शनिवार को किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ केडी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, अध्यक्ष डॉ. नदीम जैदी, सचिव डॉ. एन. गुरु राज, प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर आदि ने विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- राज्य के सभी स्कूलों में लगेगा दंत चिकित्सा जांच शिविरसम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्नातकोत्तर सम्मेलन के आयोजक चेयरमैन डॉ. उमेश चंद प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि केडी डेंटल कॉलेज देशभर से आए दंत चिकित्सा विशेषज्ञों तथा स्नातकोत्तर ...