बरेली, अगस्त 31 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23वें कुलपति के रूप में सोमवार को प्रो. अनिल कुमार राय कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रो. केपी सिंह का कार्यकाल 31 अगस्त तक था। रविवार को विदाई समारोह के दौरान ही वह कार्यमुक्त होकर आवश्यक निजी कार्य से देहरादून रवाना हो गए। सोमवार एक सितंबर को नवागत कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय बरेली पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार व वित्त अधिकारी विनोद कुमार कार्यभार ग्रहण कराएंगे। प्रो. अनिल कुमार राय अभी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर राजस्थान के कुलपति रहे हैं। उससे पहले वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी बिहार ‎में प्रो-वाइस चांसलर रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, प्रबं...