सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर की पहल पर मुजफ्फरपुर-कटरा-औराई-जनकपुर रोड नई रेल लाइन परियोजना को बड़ी सौगात मिली है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है, जिससे लंबे समय से लंबित इस परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है। करीब 66.55 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल सीतामढ़ी बल्कि मुजफ्फरपुर जिले के विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। सांसद ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस रेल लाइन की आवश्यकता और जनभावनाओं...