मैनपुरी, जून 7 -- मैनपुरी। शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करवाने के लिए अब पुलिस सप्ताह के आखिरी दिनों यानि शनिवार और रविवार को चेकिंग अभियान चलाने लगी है। इसी के तहत शनिवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान 226 वाहनों का चालान किया गया और 5.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यातायात पुलिस ने कार्रवाई की तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की तलाश अधिक की। हिदायत दी गई कि नियमों को तोड़कर वाहन चलाएंगे तो हादसे होंगे, जान भी चली जाएगी। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संकल्प लेकर जनपद पुलिस लोगों को जागरुकता का पाठ पढ़ा रही है। हर रोज वाहनों की चेकिंग हो रही है, लोगों को बताया जा रहा है कि वे सुरक्षित वाहन चलाएंगे तो सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन होगा। इसलिए वाहन चलाते स...