2258 बच्चों-किशोरों को सरकार ने दिए दो करोड़
भदोही, अगस्त 17 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने कोविड महामारी के समय माता एवं पिता अथवा दोनों को खोने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। निराश्रित बच्चों-किशोरों के भरण पोषण को बाल सेवा योजना (कोविड-सामान्य) के तहत 2258 बच्चों-किशोरों के खाते में कुल दो करोड़ रुपये से अधिक धनराशि भेजी गई है।
कोविड महामारी के दौरान स्थिति बता दें कि कोविड महामारी के दौरान बड़ी तादात में लोगों की जान गई थी। उस दौरान माता, पिता एवं दोनों (माता-पिता) को खोने वाले बच्चों के सामने विकट स्थितयां पैदा हो गई थीं। तब प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के तहत कोविड संक्रमण के चलते निराश्रित बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह तो किसी अन्य कारण से निराश्रित बच्चों को प्रति माह 2500 रुपये सहायता राशि देने की योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.