साहिबगंज, अप्रैल 14 -- उधवा। जिला में लम्बित आवास योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। डीडीसी सतीश चंद्र के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। आवास योजना से जुड़े कर्मी लाभुकों के घर-घर जाकर इस आशय का नोटिस तामिला करवा रहे हैं,ताकि ससमय लंबित आवासों को पूरा किया जा सके। आगामी 23 अप्रैल तक हर-हाल में आवास कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है। इस चरण में कुल 2255 आवास योजना के लाभुकों को नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने पूर्वी उधवा एवं उत्तरी सरफराजगंज पंचायत में दर्जनों लाभुकों के घर-घर जाकर नोटिस सौंपकर आगामी 15 अप्रैल को राधानगर थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने दर्जनों ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.