महाराजगंज, मई 8 -- गड़ौरा, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल तहसील क्षेत्र के तुरकहिया ग्राम स्थित पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 225 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 35 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। चिह्नित मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।शिविर में मरीजों को रियायती दर पर चश्मा उपलब्ध कराया गया। वही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं केवाईसी कराने की सुविधा भी दी गई। शिविर का संचालन राज आई हॉस्पिटल नौतनवा की टीम द्वारा किया गया। इसमें डॉ. ताहिर खान के नेतृत्व में राहुल मद्धेशिया (आउटरीच सीनियर), अमित गौतम (आउटरीच) तथा अभिषेक यादव (आउटरीच) मौजूद रहे। समाजसेवी हैप्पी नायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुव...