224 लीटर नेपाली शराब के साथ धराया तस्कर, टेंपो को पुलिस ने किया जब्त
दरभंगा, मार्च 18 -- मनीगाछी। मनीगाछी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक टेंपो से 224.400 लीटर नेपाली शराब बरामद की। पुलिस ने टेंपो को जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अनुसार बथिया निवासी बिजली मुखिया एवं कठरा निवासी गोविंद झा द्वारा शराब मंगवाए जाने की गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में शराब की बरामदगी हुई। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। टेंपो की बॉडी के नीचे तहखाने में शराब छिपाकर रखी गई थी। गिरफ्तार तस्कर नेपाल के सिरहा जिले के नवराजपुर थाने के कुसंडीह गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र रतन कुमार यादव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.