बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 2237 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अंतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने और मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिले में लाभान्वित 2237 विद्यार्थियों में 1301 पूर्वदशम कक्षा नौ-दस और 936 दशमोत्तर कक्षा 11-12 के विद्यार्थी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एक...