223 परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत
संभल, जुलाई 15 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में नित नए कार्य किये जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के मुताबिक जिले के 223 परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 177 विद्यालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब स्थापित की जाएंगी, जबकि 46 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास विकसित की जाएंगी। इससे हजारों छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसको लेकर बीएसए की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर तथा ऑडियो-वीडियो आधारित डिजिटल कंटेंट की व्यवस्था की जाएगी। इसके माध्यम से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई अधिक सरल, रोचक और व्यावहारिक ढंग से कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.