222 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 17 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चैनपुर खलका बजार से भारी मात्रा में शराब बरामद की। साथ ही कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। चैनपुर ओपी के एएस आई दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर के पासी टोला में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में शराब बरामद की गई। इसमें 58 लीटर देशी शराब और 163 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने इस मामले में चैनपुर पासी टोला निवासी अशोक चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस एफआईआर दर्ज का उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.