नई दिल्ली, फरवरी 26 -- केएसबी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। केएसबी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 805.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है। कंपनी ने हर शेयर पर 220 पर्सेंट का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। पिछले 5 साल में केएसबी लिमिटेड के शेयर 450 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। केएसबी लिमिटेड, पंप्स, कंप्रेसर्स और डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी है। कंपनी को हुआ है 81 करोड़ रुपये का मुनाफाकेएसबी लिमिटेड (KSB Limited) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 81 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 11 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में...