2200 यात्री क्षमता वाले होल्डिंग एरिया बनेगा
कानपुर, जून 17 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल के कैंट साइड रनिंग रूम के बगल में खाली पड़ी जमीन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) 2200 यात्री क्षमता वाले होल्डिंग एरिया को विकसित करेगा। डीआऱएम रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने आरएलडीए डिप्टी जीएम संग प्रस्तावित जमीन का मुआयना किया। गोविल ने बताया कि होल्डिंग एरिया में टॉयलेट और टिकटघर भी होगा ताकि यहां रोके जाने वाले यात्रियों को टिकट के लिए भटकना न पड़े। सेंट्रल स्टेशन पर विशेष आयोजन, प्रतियोगी परीक्षाओं, धार्मिक पर्वों तथा अन्य अवसरों पर यात्रियों के पड़ने वाले लोड के मद्देनजर एक सुव्यवस्थित होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना बनी है। इससे प्लेटफॉर्मों और स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ का लोड नहीं पड़ेगा। इस मौके पर आरएलडीए के उप महाप्रबंधक राकेश गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.