रामपुर, अप्रैल 15 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद और आंगा गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर भीषण आग ने खूब तांडव मचाया। आग से दो गांव के करीब 30 किसानों की 220 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर बर्बाद हो गई। मौके पर मौजूद सैकड़ों की तादाद में लोगों एवं पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मामला थाना क्षेत्र के खौद चौकी स्थित जौहर खंडिया बाईपास का है। मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। कुछ देर के अंदर ही आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल चौकी इंचार्ज उत्तम मलिक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख इस दौरान पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। हवा तेज होने के कारण कुछ देर के अंदर ही आग एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। आसपास के दर्जनों किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.