नई दिल्ली, जुलाई 16 -- देवसन कैटलिस्ट ने शेयर बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को बंपर मुनाफा कराया है। देवसन कैटलिस्ट के शेयर गुरुवार को 66.23 पर्सेंट के फायदे के साथ 196.15 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद कंपनी के शेयर करीब 5 पर्सेंट के फायदे के साथ 205 रुपये पर पहुंच गए हैं। IPO में देवसन कैटलिस्ट के शेयर का दाम 118 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन 73 पर्सेंट का जबरदस्त फायदा करा दिया है। IPO पर लगा था 220 गुना से ज्यादा दांवदेवसन कैटलिस्ट (Devson Catalyst) के आईपीओ को टोटल 220.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 244.08 गुना दांव लगा। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 1.06 गुना ...