काशीपुर, अप्रैल 14 -- दीप पाठक, काशीपुर, संवाददाता। ग्राम कुआंखेड़ा में किसान के गेहूं के खेत में आग लगने के बाद 220 केवी लाइन सही करने आए बिजली कर्मियों का किसानों ने विरोध कर दिया। पीड़ित किसान को मुआवजा मिलने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने तक उन्होंने लाइन कर मरम्मत का काम शुरू न करने देने की चेतावनी दी। सोमवार को कुआंखेड़ा विजन वैली स्कूल के पास दो किसानों के गेहूं के खेतों में हाईटेंशन लाइन पर शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई थी। जिससे किसानों की 12 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। मंगलवार सुबह पिटकुल के ईई नवीन प्रसाद कर्मचारियों के साथ लाइन को ठीक कराने पहुंचे, लेकिन किसानों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। यह भी पढ़ें- विद्युत हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.