गया, अक्टूबर 18 -- धनतेरस के साथ ही रोशनी का महापर्व दीवाली शुरू हुई। पिछले साल से इस बार धनतेरस पर बाजार बढ़िया रहा। शनिवार सुबह से खरीदारी शुरू हुई। लेकिन, शाम के बाद शहरवासियों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। टावर चौक व केपी रोड का इलाका तो लोगों की भीड़ से दोपहर बाद से लेकर देर रात तक पटा रहा। शाम में भीड़ ऐसी रही कि केपी रोड, टावर चौक, बर्तन टोली, लहेरिया रोड, सराय रोड, अबू सलेह रोड बजाजा रोड व सर्राफा बाजार में पैदल चलने में दिक्कत हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की। करीब 220 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। करीब 50 फीसदी सेल तो वाहनों की बिक्री से हुई। जीएसटी घटने के बाद कार व बाइक की मांग अधिक रही। पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी बिक्री अधिक रही। सबसे बढ़िया रहा कार और बाइक का बाजार जीएसटी घटने का सबसे अधिक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.