भागलपुर, जुलाई 28 -- वीरपुर से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सतना सीमा चौकी के जवानों ने मंगलवार को सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 22.865 लीटर नेपाली विदेशी शराब और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की। हालांकि सुरक्षा बल के जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। एसएसबी के अनुसार नियमित गश्त के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल से भारत की ओर आते देखा। जवानों की मौजूदगी का आभास होते ही वह मोटरसाइकिल और बोरी मौके पर छोड़कर सीमा पार नेपाल की ओर फरार हो गया। इसके बाद जवानों ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे और सीमा क्षेत्र का लाभ ...