फरीदाबाद, जून 3 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने कंपनी के लिए श्रमिक उपलब्ध करवाने के बदले 22.54 लाख रुपये का भुगतान न करने पर धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी दिवालिया घोषित हो चुकी कंपनी के जरिए श्रमिकों की सेवा ले रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मच्छगर निवासी मोहन सिंह पटवाल ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में अजय मैनी, रक्षक मैनी, वंशज मैनी और देवाशीष नंदा ने उनसे संपर्क कर अपनी कंपनी के के लिए श्रमिक उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने आपको कंपनी का अधिकृत संचालक और निदेशक बताया था। यह भी पढ़ें- 47 लाख का गबन मामले में तीन गिरफ्तार वहीं काम पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर भुगतान भी किया जाएगा। समझौता होने पर उन्होंने श्रमिकउपलब्ध करवाने शुरू कर...