22.5 लाख पौधे रोपकर बढ़ाएंगे हरियाली
मेरठ, मई 9 -- प्रदेश सरकार ने हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए इस बार भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। इस बार प्रदेश में 35 करोड़ और मेरठ मंडल में लगभग एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जबकि मेरठ जिले में 22,52,233 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि जिले में विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य जारी कर दिया है। जिले में इस बार सबसे अधिक पौधे 11 लाख 89 हजार 233 पौधे लगाने का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग को मिला है। सबसे कम मात्र सात हजार पौधे लगाने का जिम्मा आवास विकास परिषद को दिया गया है। मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रत्येक छात्र-छात्रा से कम से कम एक पौधा लगवाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही पहली बार हर आंगनबाड़ी केंद्र में कम से कम पांच सहजन के पौधे लगाने के भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.