रायपुर, मार्च 20 -- दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई यात्री ट्रेनों को रद्द और कुछ को आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।रविवार (22 मार्च) को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।सोमवार (23 मार्च) को रद्द रहेंगी ये ट्रेन इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायप...