22 हाथियों के झुंड ने बांस के राइजोम को खाकर किया बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान
घाटशिला, जून 11 -- चाकुलिया, संवाददाता। भोजन और पानी की तलाश में राजाबासा जंगल से निकल कर 22 हाथियों ने जमुआ पंचायत के जमुआ माचाडीहा गांव में मंगलवार रात भर उपद्रव मचाया। हाथियों के डर से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे। हाथी आम व बांस के बागानों को उजाड़ते रहे। इस दौरान हाथियों ने भारी संख्या में बांस के राइजोम (कोपड़/कोपला) को तोड़ कर व खाकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बुधवार की सुबह हाथी राजाबासा जंगल में चले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से 20 से 25 हाथी राजाबासा जंगल में डेरा डाले हुए हैं। हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही भोजन और पानी की तलाश में गांवों में घुस आते हैं। हाथियों ने इस क्षेत्र में आम के बागानों को उजाड़ डाला है और अब बांस के राइजोम को अपना निशाना बनाया है। इस साल बारिश होने से बांस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.