कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 शनिवार को भी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में आईएससी संकाय की केमिस्ट्री तथा दूसरी पाली में कला संकाय की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पूरे जिले में परीक्षा व्यवस्था अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संचालित होती दिखी। पहली पाली में कुल 8006 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 7880 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 126 अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में कुल 14929 परीक्षार्थियों में से 14632 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 297 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर जिले में 22 हजार से अधिक परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रखंडवार आंकड़ों में कटिहार सदर क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.