22 हजार पीएम आवास योजनाओं का ग्रामसभा से होगा अनुमोदन
कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में 22 हजार पीएम आवास योजनाओं के लाभुकों का सूची का अनुमोदन एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा के माध्यम से किया जायेगा। आवास योजना के जिला-को ऑर्डिनेटर सोनी कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस टू जीरो के सत्यापन के उपरांत भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में उचित लाभुकों का सूची तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में लाभुकों की सूचि तैयार की गई थी जिसका सत्यापन ग्राम सभा के माध्यम से किया जा रहा है। बताया कि 2025 की इस योजना के तहत लाभुकों की सूचि तैयार किया गया था लेकिन ग्राम सभा के माध्यम से लाभुकों का सत्यापन के बाद हीं इसकी अंतिम सूचि तैयार की जायेगी और आयोग्य लाभुकों का नाम इससे हटाया जायेगा। यह भी पढ़ें- ग्रामीण आवास योजना के कर्मियों को चार माह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.