हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को करही उप विद्युत केंद्र में तैनात अवर अभियंता को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ बघौली थाने में तहरीर दी है। बघौली थाना क्षेत्र के गांव बम्हनाखेड़ा निवासी मुस्तकीम आलम ने बताया कि उन्होंने निजी नलकूप का बिजली कनेक्शन कराने के लिए करीब साढ़े चार माह पहले आवेदन किया था पर कनेक्शन नहीं किया गया। आरोप है कि चक्कर कटवाने के बाद कनेक्शन जारी करने के एवज में अवर अभियंता पवन वर्मा ने 22 हजार रुपये रिश्वत मांगी। मुस्तकीम ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की जांच के बाद टीम शुक्रवार को हरदोई पहुंची। योजना के तहत आरोपी को निर्धारित स्थान पर बुलाया गया। जैसे ही मुस्तकीम ने अवर अभियंता को 22 हजार रुपये दिए वैसे ही टीम न...