लखीमपुरखीरी, जून 21 -- शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बिजली लाइन और खंभों को स्थानांतरित करने का कार्य एक बार फिर तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत विभाग ने गढ़ी उपकेंद्र से जुड़ी 33/11 केवी लाइन की शिफ्टिंग के लिए 22 जून से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह चार बजे से आठ बजे तक चार घंटे की विद्युत कटौती का रोस्टर जारी किया है। विद्युत वितरण उपखंड तृतीय गढ़ी के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि एलआरपी से इंद्रा पार्क तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में आने वाले बिजली खंभों और लाइनों को हटाकर नई जगह स्थापित करने का कार्य अभी अधूरा है।

कार्य की अवधि इस कार्य को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि में शटडाउन लिया जाएगा ताकि कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित तरीके से लाइन शिफ्टिंग की जा सके। जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को टाउन नंबर-7 क्...