जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर में धार्मिक माहौल को और भी आध्यात्मिक बनाने के लिए कथावाचक शिवानंद 'भाई श्री' महाराज मंगलवार को आए। उनका स्वागत ऋषि योगा संस्थान, गोसाई मंदिर, उर्दू बाजार में संस्थान की निदेशक एवं सहकार भारती की जिला महामंत्री रजनी साहू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की घोषणा की गई। कथा 22 से 29 अप्रैल तक नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगी। कथा के साथ ही प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। कथावाचक शिवानंद 'भाई श्री' ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया। एक दिन पूर्व 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे बीआरपी इंटर कॉलेज से भव्य शोभा यात्रा निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.