मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें पुन: पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 22 से 27 जून तक जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में स्वागत सप्ताह आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वागत सप्ताह 2026 का आयोजन हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान थीम पर किया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों के लिए आनंददायक, प्रेरणादायक और बाल-केंद्रित वातावरण तैयार किया जाएगा, ताकि वे उत्साह के साथ विद्यालय लौट सकें। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में 22 से 27 तक मनेगा 'स्वागत सप्ताह' कार्यक्रम के तहत विद्यालयों ...