बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा महा महोत्सव के मेला संयोजक गोपाल जैन ने बताया कि 22 से 24 दिसंबर तक महा रथयात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 22 दिसंबर को सुबह सात बजे अभिषेक एवं शांतिधारा, आठ बजे रथयात्रा के पात्रों का चयन और उसके बाद नौ बजे रथयात्रा शारदा जैन अतिथि भवन से शुरू होगी। रथयात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। इसके अलावा 23 दिसंबर को जादूगर सम्राट हैरी का जादुई शो व कलाकारों द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक नाटिका का भव्य मंचन किया जाएगा। वहीं जिसके बाद 24 दिसंबर को यात्रा दाताराम चौक स्थित मंदिर से शुरू होकर बिंदा वाला चौक मंदिर पर पहुंचेगी। जिसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.