औरंगाबाद, जून 2 -- अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर परिसर में 22 जून से प्रारंभ होने वाले आर्द्रा मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को न्यास समिति के सदस्यों एवं बुद्धिजीवियों की बैठक समिति सदस्य मिथिलेश कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेले के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं की उठी आवाजबैठक के निर्णय न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 22 जून से आर्द्रा नक्षत्र आरंभ होगा, जो 6 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान मंदिर परिसर के समीप विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर एसडीओ से दंडाधिकारी, महिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्...