धनबाद, अक्टूबर 15 -- डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार और मांगें धनबाद, प्रमुख संवाददाता। क्लीनिकल प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में व्यावहारिक रूप से लागू करने, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को प्रभावि बनाने, डॉक्टर एवं अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर के डॉक्टर 22 अक्तूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार करेंगे। यह घोषणा बुधवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने की। उन्होंने आईएमए समेत विभिन्न चिकित्सा संगठनों का संयुक्त 10 सूत्री मांग-पत्र भी जारी किया। डॉ एके सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकार लगातार टालमटोल कर रही है। चिकित्सा संगठनों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य हो ...